HomeBiharपटना में युवक की सरेआम हत्या, बदमाशों ने कई राउंड बरसाईं गोलियां...

पटना में युवक की सरेआम हत्या, बदमाशों ने कई राउंड बरसाईं गोलियां और फरार

लाइव सिटीज, पटना: पटना में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद है कि सरेआम बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के भूपतिपुर ज्योतिष बाबा रोड में बाइक सवार बदमाशों एक युवक पर गोली चला दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

बताया जा रहा है कि अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाश इलाके में पहुंचे थे। सड़क पर युवक के सामने आते ही बदमाशों ने उसे निशाना बनाया और फायरिंग शुरू कर दी।

बता दें कि युवक की पहचान शुभम यादव के रूप में हुई है, जो प्रॉपर्टी खरीद बिक्री का काम करता है। अचानक हुई गोलीबारी से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हमलावरों ने युवक पर लगातार गोलियां चलाईं और वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।

पूरा घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर पुलिस अब हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अपराधी किस रास्ते से घटनास्थल पर पहुंचे और फायरिंग के बाद किस दिशा में भागे। घटना के बाद आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments