लाइव सिटीज, पटना: लोक गायिका और भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों और जनहित के कई मुद्दों पर चर्चा हुई। मुलाकात के बाद मैथिली ठाकुर ने अपने अंदाज में कहा कि उनके चेहरे पर मुस्कान शायद थोड़ी कम नजर आ रही होगी।
मैथिली ठाकुर ने मुख्यमंत्री के सामने अपने विधानसभा क्षेत्र से जुड़े जरूरी मुद्दे भी रखे। उन्होंने क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की स्थापना और अस्पतालों में डॉक्टरों की उपलब्धता समेत स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़ी समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित किया।
मैथिली ठाकुर का कहना है कि ग्रामीण इलाकों में बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। खासकर युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर न जाना पड़े, इसके लिए डिग्री कॉलेज की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही है।वहीं, अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में डॉक्टर और बेहतर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग भी उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने रखी। मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बातचीत हुई
