HomeBiharसासाराम में पायलट बाबा धाम के बाहर युवक की संदिग्ध हालत में...

सासाराम में पायलट बाबा धाम के बाहर युवक की संदिग्ध हालत में मौत, केरल का रहने वाला था

लाइव सिटीज, सासाराम: सासाराम में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है।पायलट बाबा धाम के बाहर युवक की लाश मिली है।जानकारी के मुताबकि, सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित पायलट बाबा धाम के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर एक केरल निवासी पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान केरल निवासी अभजीत एम के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि मृतक ने पायलट बाबा धाम के बाहर स्थित एक दुकान के पास लगे बांस में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई। फुटेज में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि मृतक रात करीब 10 बजे सुनसान होने पर वहां पहुंचा और फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इधर रोहतास जिले के ही डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हदहदवा पुल के समीप मुख्य नहर से सोमवार की दोपहर एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रुद्रपुरा गांव निवासी स्वर्गीय देवमुनी सिंह के 27 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। युवक चार दिन पहले घर से निकला था और उसके बाद से लापता था। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments