HomeBiharव‍िदेश से ब‍िहार लौटा युवक, पहुंचा ससुराल; रात में सब सो गए...

व‍िदेश से ब‍िहार लौटा युवक, पहुंचा ससुराल; रात में सब सो गए तो पत्‍नी का रेता गला 

लाइव सिटीज, मुजफ्फरपुर: राजेपुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव में एक महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान रिंकू देवी के रूप में हुई है. परिजनों ने महिला के पति पर हत्या का आरोप लगाया है. सूचना मिलने पर राजेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की जांच की जा रही है.

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका का पति विदेश में नौकरी करता था. रिंकू देवी पिछले करीब एक महीने से अपने मायके नवादा गांव में रह रही थी. परिजनों का आरोप है कि पति विदेश से लौटने के बाद शुक्रवार शाम अपने ससुराल पहुंचा. रात में खाना खाने के बाद जब सभी लोग सो गए, तो उसने धारदार हथियार से पत्नी का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी, और पीछे के रास्ते से फरार हो गया.

राजेपुर थाना प्रभारी ने बताया कि नवादा गांव में महिला की हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. शुरुआती जांच में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. एफएसएल सहित अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है. हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार की भी तलाश की जा रही है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments