HomeBiharबिहार पुलिस में दरोगा बनने का सुनहरा मौका: सैकड़ों पदों पर निकली...

बिहार पुलिस में दरोगा बनने का सुनहरा मौका: सैकड़ों पदों पर निकली भर्ती, 9 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन… जानें पूरी डिटेल

लाइव सिटीज, पटना: पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन की ओर से पुलिस अवर निरीक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 जुलाई से स्टार्ट हो जाएगी जो निर्धारित अंतिम तिथि 9 अगस्त 2026 तक जारी रहेगी। भर्ती में शामिल होने के लिए युवा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बिहार एसआई पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना चाहिए। अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त संस्थान/ यूनिवर्सिटी से स्नातक या इसके समकक्ष उत्तीर्ण किया हो। न्यूनतम आयु 20 वर्ष होनी चाहिए वहीं अधिकतम आयु सामान्य पुरुष के लिए 37 वर्ष, पिछड़ा वर्ग, महिला के लिए 40 वर्ष, एससी/ एसटी के लिए 42 वर्ष निर्धारित है। उम्र की गणना 1 अगस्त 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

शारीरिक मापदंड

  • उम्मीदवार की न्यूनतम लंबाई सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग की न्यूनतम लंबाई 165 सेमी और सीना बिना फुलाए 81 एवं फुलाकर 86 सेमी होना चाहिए।
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग, एससी, एसटी वर्ग की न्यूनतम लंबाई 160 सेमी और सीना बिना फुलाए 79 एवं फुलाकर 84 सेमी होना चाहिए।
  • महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 155 सेमी एवं न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम होना आवश्यक है।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments