HomeBiharकैबिनेट मंत्री बनते ही क्या बोले चिराग पासवान? इस व्यक्ति को दिया...

कैबिनेट मंत्री बनते ही क्या बोले चिराग पासवान? इस व्यक्ति को दिया पूरा श्रेय

लाइव सिटीज, पटना: एलजेपी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हाजीपुर लोकसभा सीट से सांसद बने चिराग पासवान ने केंद्र में मंत्री पद की शपथ ली. उन्हें मोदी कैबिनेट में मंत्री बनाया गया है. मंत्री पद की शपथ लेने के बाद वे खुश होने के साथ थोड़े भावुक भी दिखे. पत्रकारों से बातचीत में चिराग ने प्रतिक्रिया देते हुए इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया.

चिराग पासवान ने कहा कि यह बड़े पल से ज्यादा बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. मेरे प्रधानमंत्री जी का मुझ पर ये विश्वास करके इतनी बड़ी जिम्मेदारी मेरे कंधों पर देना, मेरा पूरा ध्यान इस पर रहेगा कि पूरी ईमानदारी से और पूरी मेहनत के साथ जो जिम्मेदारी प्रधानमंत्री की ओर से दी गई है उसको मैं पूरा करूं.

चिराग पासवान ने कहा कि जितने भी पारिवारिक और राजनीतिक तौर पर उतार चढ़ाव हुए उनसे वो गुजरे हैं. उन्होंने कहा, “आज से ढाई तीन साल पहले मैं ये भी नहीं कह सकता था कि मैं कहीं से चुनाव लड़ पाऊंगा कि नहीं. ऐसे में पूरा श्रेय प्रधानमंत्री को जाता है. एक सिंगल सांसद वाली पार्टी पर प्रधानमंत्री जी ने इतना भरोसा जताया. विश्वास करके पांच सीटें दीं. मैं भी उनके विश्वास पर खरा उतरा हूं. पांच की पांच सीटें मैंने उन्हें दीं. आज जो नई जिम्मेदारी मिली है उसे भी निभाएंगे

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home