HomeBiharबिहार में बदला मौसम, बारिश का अलर्ट, आपके जिले में कैसा रहेगा...

बिहार में बदला मौसम, बारिश का अलर्ट, आपके जिले में कैसा रहेगा वेदर?

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में तपिश वाली गर्मी से राहत मिली है. पिछले दो दिनों से राज्य के मौसम में बदलाव आया है. अधिकांश जिलों के तापमान में भी गिरावट आई है. इन दो दिनों में राज्य के लगभग सभी जिलों में बारिश और तेज हवा दर्ज की गई. आज (29 अप्रैल) को राज्य के कई जिलों में बारिश, मेघ गर्जन, वज्रपात और कुछ जगहों पर तेज हवा चलने का पूर्वानुमान है.

मौसम विभाग ने मंगलवार को राजधानी पटना, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, नवादा और दरभंगा जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जो सुबह करीब 9 बजे तक प्रभावी रहने की संभावना है. इस दौरान इन जिलों में कुछ जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के साथ हल्की या मध्यम स्तर की बारिश और बिजली चमकने तथा वज्रपात की चेतावनी दी गई है.

इसके अलावा मुजफ्फरपुर, मुंगेर, वैशाली, बांका और भागलपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है. हल्की बारिश के साथ वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग ने आज राज्य के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, सुपौल और अररिया में हल्की या मध्यम स्तर की बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी दी है. इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलने वाली है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home