HomeBiharवीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी मां दुर्गा की आराधना में जुटे, विभिन्न...

वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी मां दुर्गा की आराधना में जुटे, विभिन्न पूजा पंडालों में जाकर पूजा अर्चना की

लाइव सिटीज, पटना: पूर्व मंत्री मुकेश सहनी शारदीय नवरात्र में माँ दुर्गा की आराधना में जुटे हैं। आज महानवमी को पूर्व मंत्री पटना के विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचे और माँ दुर्गा की आराधना की तथा बिहार के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

महानवमी में वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी डाक बंगला, लोदीपुर, मलाही पकरी, मछुआ टोली पूजा पंडालों में पहुंचे और माँ दुर्गा की आराधना की। इस दौरान उन्होंने माता की आरती भी उतारी। सहनी महाष्टमी की शाम भी विभिन्न पूजा पंडालों में जाकर माता की आराधना की थी।

पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बिहार के लोगों को दुर्गा पूजा और दशहरा की शुभकामनाएँ और बधाई दी है। उन्होंने माँ दुर्गा से बिहार के लिए सुख, शांति, समृद्धि और प्रगति की कामना की है। लोगों से उन्होंने मिलजुलकर पर्व त्योहार मनाने की अपील की है। इस दौरान वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति, वीआईपी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता सहित आयोजकगण, अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home