HomeBiharविजय सिन्हा ने तेजस्वी पर लगाया घोटाला का आरोप, भड़की RJD ने...

विजय सिन्हा ने तेजस्वी पर लगाया घोटाला का आरोप, भड़की RJD ने कहा- क्या कार्रवाई हुई

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सह सह पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को कहा था कि गया में तीन सड़कों के निर्माण में अनियमितता बरती गई है। गया से स्टोन चिप्स की खरीदारी कर झारखंड के पाकुड़ से उसे दर्शाया गया है।

आपको बता दें कि डिप्टी सीएम ने कहा था कि 26 करोड़ संवेदक को भुगतान किया गया। इसके साथ ही विजय कुमार सिन्हा ने यह भी कहा था कि तत्कालीन उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के कार्यकाल में यह अनियमितता हुई है। इसपर राजद ने इस गड़बड़ी की संजीदगी से जांच किए जाने की मांग की है।

पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने पथ निर्माण विभाग में सामने आई गड़बड़ी की संजीदगी से जांच की मांग की। उन्होंने सवाल किया कि इस मामले में अबतक क्या कार्रवाई की गई है ,क्या मामला दर्ज कराया गया है। उन्होंने विधानसभा में छह हजार रुपये प्लेट खाने के भुगतान पर सवाल उठाए और भाजपा नेताओं से जवाब मांगा।

इससे पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता पर निशाना साधते हुए मंगलवार को दावा किया था कि साल 2015 में जब तेजस्वी यादव पथ निर्माण विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभाग संभाल रहे थे उस समय ठेका देने में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुईं। वर्तमान में इसी विभाग का प्रभार संभाल रहे सिन्हा ने मंगलवार संवाददाताओं से कहा था कि ये जो 26,16,70,463 रुपये का अवैध भुगतान किया गया है, उस समय का है जब तेजस्वी यादव इस विभाग का प्रभार संभाल रहे थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home