HomeBiharकेंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने MLC चुनाव में मांगी एक सीट,...

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने MLC चुनाव में मांगी एक सीट, कहा- हमें मिला तो पार्टी ही नहीं एनडीए को भी होगा फायदा

लाइव सिटीज, पटना: एमएलसी सीटों की मांग करना कोई गलत नहीं है, हमारा ट्रैक रिकॉर्ड देखिए। लोकसभा चुनाव में हमें जो एक सीट (गया) मिली, हमने उसे पूरी ताकत से जीता। आरक्षित सीटों पर हमारा परफॉर्मेंस शत-प्रतिशत रहा है। हमारा जीत का प्रतिशत और वोट शेयर एनडीए के कई बड़े सहयोगी दलों से कहीं बेहतर है।’

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर गयाजी में ये बातें कही। उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी सिर्फ चुनाव नहीं लड़ती, बल्कि गांव-गांव जाकर गरीबों, महिलाओं, युवाओं और बेरोजगारों की आवाज उठाती है। 

मांझी ने स्पष्ट किया कि एमएलसी सीट की मांग कोई व्यक्तिगत जिद नहीं, बल्कि संगठन को धार देने का मसला है। उन्होंने दावा किया कि अगर ‘हम’ को विधान परिषद में जगह मिलती है, तो इसका सीधा फायदा पूरे एनडीए गठबंधन को होगा, क्योंकि इससे जमीनी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा।

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी आज अपने पार्टी के विधायकों, नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ अपने पैतृक गांव महकार पहुंचे। यहां उन्होंने केवल पौधे ही नहीं रोपे, बल्कि बिहार की आगामी सियासत के लिए एक नया नरेटिव भी प्लांट कर दिया है। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर खिजरसराय प्रखंड के महकार गांव में सजी ‘रामजीत मांझी वाटिका’ आज सिर्फ पर्यावरण संरक्षण की गवाह नहीं बनी, बल्कि यहां से एनडीए (NDA) के भीतर अपनी सियासी ताकत का अहसास कराने की बातें भी कही गई।

फावड़ा थामे और मिट्टी चटकाते जीतन राम मांझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को जमीन पर उतारा। खुद और समर्थकों के साथ मिल कर करीब 18 पौधे रोपे। लेकिन, जैसे ही मीडिया के कैमरे ऑन हुए पर्यावरण की हरियाली के बीच से मांझी की सियासी महत्वाकांक्षा की लाल सुर्ख बानगी खुलकर सामने आ गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments