HomeBiharकेंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को दी गई Z श्रेणी की सिक्योरिटी, इस...

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को दी गई Z श्रेणी की सिक्योरिटी, इस कारण से बढ़ाई गई सुरक्षा

लाइव सिटीज, पटना: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास गुट) के प्रमुख चिराग पासवान को गृह मंत्रालय ने Z कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है. इससे पहले उनकी सुरक्षा में SSB के कमांडो तैनात थे, लेकिन अब उनकी सुरक्षा को और मजबूत किया गया है.

जेड कैटेगरी की सुरक्षा में कुल 33 सुरक्षाकर्मी होते हैं. 10 सुरक्षा कर्मी हथियार के साथ VIP व्यक्ति के घर पर होते हैं. 6 कमांडो व्यक्ति के साथ चलते हैं. 3 ट्रेंड ड्राइवर हमेशा साथ मौजूद रहते हैं. आई स्कॉर्ट के 12 कमांडो 3 शिफ्ट में और वाचर्स शिफ्ट में 2 कमांडो भी मौजूद रहते हैं.

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान फ्रांस के डिजॉन शहर में आयोजित 45वें विश्व वाइन एवं सम्मेलन में भारत के प्रतिनिधित्व के तौर पर शामिल होने के लिए गए हैं. चिराग पासवान की सुरक्षा रामविलास पासवान की मूर्ति तोड़े जाने के बाद बढ़ा दी गई है. दरअसल शनिवार को रात में कुछ अज्ञात लोगों ने रामविलास पासवान की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया था. पार्टी के नेताओं ने नीमचक बथानी में मामला दर्ज कराया था.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home