HomeBiharस्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले की दो गाड़ियां आपस में टकराईं,...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले की दो गाड़ियां आपस में टकराईं, हादसे में बाल-बाल बचे JDU जिलाध्यक्ष

लाइव सिटीज, जमुई: जमुई में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का काफिला एक बड़े हादसे का शिकार हो गया. यहां काफिले की दो गाड़ियां आपस में टकरा गईं. इस हादसे में जेडीयू जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बाल-बाल बचे. उनकी थार गाड़ी में पीछे से स्कॉर्पियो ने टक्कर मारी थी. सभी लोग सरदार वल्लवभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए जमुई के झाझा जा रहे थे.

बताया गया कि कार्यकर्ताओं की ओर से मंत्री के स्वागत के लिए कचहरी चौक पर पुष्पवर्षा की तैयारी की गयी थी. इसी दौरान परिसदन भवन के समीप काफिले में शामिल दो वाहनों के बीच टक्कर हो गयी. हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गये.

टक्कर वाले वाहनों में से एक में जदयू जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो के सवार होने की जानकारी दी गयी है. हालांकि, हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.हादसे के बाद भी स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का काफिला झाझा के कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गया. समाचार प्रेषण तक मंत्री का काफिला कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुका था.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments