HomeBiharअररिया के मुस्लिम टोला में बम धमाका: तीन की मौत, जांच में...

अररिया के मुस्लिम टोला में बम धमाका: तीन की मौत, जांच में सामने आई विस्फोट की चौंकाने वाली वजह

लाइव सिटीज, अररिया: अररिया के भरगामा मुस्लिम टोला में हुए भीषण विस्फोट मामले की तफ्तीश में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। मामले की जांच कर रही एसआईटी ने नरपतगंज से दो जख्मी लोगों सजीरा खातून और उसके पति मोहम्मद इसराफिल को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस को विस्फोट के वक्त मौके पर मौजूद लोगों और संभावित कैजुअल्टी को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।

एसपी जितेंद्र कुमार के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है उस वक्त मोहम्मद अख्तर की पत्नी सहनाज भी मौके पर मौजूद थी। पूछताछ में यह जानकारी भी सामने आई कि सजीरा खातून और उसका पति मोहम्मद इसराफिल घटनास्थल पर मौजूद थे। दोनों सुपौल जिले के छातापुर इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

जांच के दौरान दो महिलाओं और एक बच्चे की कैजुअल्टी की सूचना पुलिस को मिली है। इनमें सहनाज, रुखसाना नाम की महिला और एक बच्चा शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तीनों की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रुखसाना के पूरे नाम और पते की भी तस्दीक की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पहचान और अन्य तथ्यों के सत्यापन के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

विस्फोट के बाद एफएसएल टीम ने घटनास्थल का वैज्ञानिक तरीके से मुआयना किया और कई सैंपल जुटाए। मौके से ह्यूमन बॉडी पार्ट मिलने के बाद पुलिस ने संभावित कैजुअल्टी को गंभीरता से लेते हुए आसपास के इलाकों और अस्पतालों में जानकारी जुटाई। एसआईटी ने अररिया के अलावा सुपौल और मधेपुरा समेत आसपास के इलाकों में भी छानबीन की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments