HomeBiharरेल दुर्घटना के 48 घंटे बाद भी परिचालन शुरू नहीं, ब्रिज के...

रेल दुर्घटना के 48 घंटे बाद भी परिचालन शुरू नहीं, ब्रिज के बीच फंसी बोगी को निकालने में जुटा घटोतकक्ष

लाइव सिटीज, जमुई: जमुई में रेल हादसे के 48 घंटे बाद भी परिचालन बाधित है. इसके कारणहावड़ा-नई दिल्ली मुख्य रेल मार्ग पर ट्रेनों की रफ्तार थम गयी है. अभी तक ट्रैक बाधित है. ब्रिज के बीच में मालगाड़ी की बोगी फंसी हुई है, जिससे निकालने के लिए रेलवे ने क्रेन मंगायी है.

शनिवार की रात करीब 11 बजे झाझा-जसीडीह लाइन पर जमुई के सिमुलतला में टेलवा हॉल्ट के पास मालगाड़ी की बोगियां पलट गयी थी. बोगियों में सीमेंट लोड था. मालगाड़ी में कुल 42 बोगी थी, जिसमें 22 बोगी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी.

कई बोगी ब्रिज के नीते गिर गयी और कई ब्रिज के बीच में फंस गयी. बोगी इतनी बुरी तरीके से फंसी है कि उसे निकालने के लिए घटोतकक्ष क्रेन बुलानी पड़ी है. सैंकड़ों रेल कर्मी, इंजीनियर, मौके पर जुटे हैं. क्रेन, जेसीबी, पोप्लेन आदि को लगाया गया, ताकि जल्द से जल्द रेल मार्ग को सुचारू किया जा सके.

पटना-हावड़ा रेल मार्ग पर किउल रेलवे स्टेशन से डाउन लाइन पर झाझा रेलवे स्टेशन तक केवल लोकल और ईएमयू ट्रेनों का ही परिचालन किया जा रहा है. झाझा रेलवे स्टेशन से पटना की तरफ केवल ईएमयू और सवाड़ी ट्रेन से जाया जा सकता है. लंबी दूरी के लिऐ अगर एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेन पकडनी हो तो किउल रेलवे स्टेशन पहुंचना होगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home