HomeBiharजहानाबाद में धनतेरहस पर दर्दनाक सड़क हादसा, हाइवा और बाइक की टक्कर...

जहानाबाद में धनतेरहस पर दर्दनाक सड़क हादसा, हाइवा और बाइक की टक्कर में दो की मौत

लाइव सिटीज, जहानाबाद: जहानाबाद में हाइवा ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया है. जिससे घटनास्थल पर ही एक शख्स की मौत हो गई और दूसरे शख्स ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. यह घटना गया-पटना एनएच 83 बत्तीस भंवरिया पुल के पास की है. देवेंद्र शर्मा और अशोक शर्मा बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार हाइव ने दोनों को रौंद दिया.

इस हादसे में किनारी गांव निवासी अशोक शर्मा की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. पूर्व पंचायत सेवक कसाव गांव निवासी देवेंद्र शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें आसपास के लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई. इस घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने ट्रक को जब्त करने के साथ ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया है. इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा है. मृतक के परिवार का कहना है कि हाइवा का ड्राइवर तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई है. शहर में लगातार सड़क दुर्घटना हो रही है, इसका मुख्य कारण है कि कई वाहन चालक तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home