HomeBiharबिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, हाइवा-टेंपो की टक्कर में 4 की मौत,...

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, हाइवा-टेंपो की टक्कर में 4 की मौत, 2 गंभीर घायल

लाइव सिटीज, अरवल: अरवल जिले के सदर प्रखंड स्थित मधुबन गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. यात्रियों से भरे टेंपो और हाइवा की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई.

जानकारी के अनुसार टेंपो चालक सहित छह यात्रियों को लेकर अरवल से परासी बाजार जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो अन्य ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया.

हादसे में गुली बीघा निवासी 27 वर्षीय अमरजीत कुमार, परासी निवासी 50 वर्षीय राजगीर राम, उनकी पत्नी 48 वर्षीय मनीषा देवी तथा भदासी निवासी रामदयाल राजवंशी की मौत हो गई. पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments