HomeBiharलखीसराय में दर्दनाक हादसा, बेकाबू ट्रक ने दो बाइक सवारों को रौंदा,...

लखीसराय में दर्दनाक हादसा, बेकाबू ट्रक ने दो बाइक सवारों को रौंदा, चार की मौत

लाइव सिटीज, लखीसराय: लखीसराय में हुए सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई. बताया जाता है कि, जब दो बाइकों पर सवार 5 लोग शादी समारोह से लौट रहे थे, इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया. सभी शादी समारोह से लौट रहे थे. घटना के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया.

यह हादसा लखीसराय जिले के मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के एनएच 80 के पास हुई. हादसे के बाद मौके से ड्राइवर फरार हो गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची मेदनीचौकी पुलिस ने शव को बरामद को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है. वहीं एक घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home