HomeBiharगोपालगंज में दर्दनाक हादसा, पिकअप और जीप की टक्कर में दो की...

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा, पिकअप और जीप की टक्कर में दो की मौत, कई घायल

लाइव सिटीज, गोपालगंज: गोपालगंज में घने कोहरे के कारण एक बड़ा हादसा हुआ. कुचायकोट थाना क्षेत्र के सेमरा सासामुसा पथ पर खजूरी गांव के पास घने कोहरे के चलते दूध से भरी पिकअप और जीप के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में जीप पर सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसे के सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आधा दर्जन जख्मी लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर मामले की जांच में जुट गई है. मृतकों में गोपालपुर थाना क्षेत्र के ढेबवां गांव निवासी मौलादीन और बंजरिया गांव निवासी जोगिंदर मांझी शामिल हैं.

घटना के संबंध बताया जाता कि कुचायकोट थाना क्षेत्र सेमरा सासामुसा पथ पर खजूरी गांव के समीप उस वक्त भीषण हादसा हो गया जब एक अनियंत्रित दूध लदे पिकअप और जीप के बीच जोरदार टक्कर हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी. इलाज के लिए कुचायकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home