HomeBiharबिहार में वोटर अधिकार यात्रा का आज पांचवा दिन, शेखपुरा से तेजस्वी...

बिहार में वोटर अधिकार यात्रा का आज पांचवा दिन, शेखपुरा से तेजस्वी यादव करेंगे शुरुआत 

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा का आज पांचवा दिन है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इस यात्रा शेखपुरा के तीन मोहिनी दुर्गा मंदिर से शुरू करेंगे

यात्रा शुरू करने से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव तीन मोहिनी दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद यात्रा का शुभारंभ होगा. सुबह का ब्रेक रामगढ़ चौक लखीसराय में होगा, जबकि लंच ब्रेक भी लखीसराय के गांधी मैदान में होगा.

शाम 4 बजे के बाद लखीसराय के बाजार समिति स्थित पेट्रोल पंप से फिर यात्रा की शुरुआत होगी, जो देर शाम तक चलेगी. शाम 7:30 बजे यात्रा का ब्रेक हेमजापुर और जमालपुर विधानसभा क्षेत्र मुंगेर में होगा.

वोटर अधिकार यात्रा के पांचवे दिन राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ-साथ अन्य नेताओं का रात्रि विश्राम मुंगेर के एयरपोर्ट ग्राउंड सफियाबाद में होगा. रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन फिर यात्रा शुरू होगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home