HomeBiharमहाबोधि मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, वासेपुर के प्रिंस खान...

महाबोधि मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, वासेपुर के प्रिंस खान के घर पहुंची बिहार पुलिस

लाइव सिटीज, गया: झारखंड के वासेपुर का कुख्यात अपराधी प्रिंस खान फिर चर्चा में है। इस बार उसने बिहार के बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर को उड़ाने की धमकी दी है। यह धमकी मंदिर प्रबंधन को एक पत्र के जरिए मिली है। पटना, दिल्ली और रांची पुलिस हरकत में आ गई है। गया पुलिस की एक टीम धनबाद पहुंचकर प्रिंस खान के घर की तलाशी ली है। मामले में ISI का भी ज़िक्र है। पुलिस जांच कर रही है कि यह धमकी प्रिंस खान ने खुद दी है या किसी और ने उसके नाम का इस्तेमाल किया है। प्रिंस खान 2021 से फरार है। बताया जाता है कि वो दुबई में छिपा हुआ है।

महाबोधि मंदिर प्रबंधन को मिले पत्र में मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने पत्र में ISI का भी नाम लिया है। पत्र में प्रिंस खान का नाम होने से पुलिस का ध्यान उसकी तरफ गया है। गया पुलिस धनबाद पहुंची और वासेपुर में प्रिंस खान के घर की जांच की। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमकी असली है या किसी ने शरारत की है। 

सुबह गया पुलिस की एक टीम सब इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में धनबाद पहुंची। बैंक मोड़ पुलिस ने भी बिहार पुलिस का साथ दिया। टीम ने वासेपुर में प्रिंस खान के घर की तलाशी ली। हालांकि, पुलिस इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं दे रही है। पुलिस अभी तक यह पुष्टि नहीं कर पाई है कि धमकी भरा पत्र प्रिंस खान ने ही भेजा है या किसी और ने उसके नाम का इस्तेमाल किया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home