HomeBiharभरत तिवारी पर सबसे पहले गोली चलाने वाला STF जवान अरेस्ट, 24...

भरत तिवारी पर सबसे पहले गोली चलाने वाला STF जवान अरेस्ट, 24 जुलाई को ही CM सम्राट से मिला था परिवार

लाइव सिटीज, पटना: भोजपुर के बिलौटी गांव में भरत तिवारी का एनकाउंटर किया गया था. लगातार हो रही जांच के बीच गुरुवार देर रात फिर कार्रवाई हुई. भरत तिवारी को सबसे पहले गोली मारने वाले एसटीएफ के जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि जांच के दौरान जो सबूत मिले हैं, उसी के आधार पर एसटीएफ जवान अक्षय कुमार को गिरफ्तार किया गया है.

जानकारी के मुताबिक, जिस जवान को अरेस्ट किया गया है, उस पर भरत तिवारी की मां आशा देवी ने भी हत्या का आरोप लगाया था. भरत तिवारी ने जब सरेंडर कर दिया था, उसके बाद एसटीएफ के जवान अक्षय कुमार ने ही सबसे पहले गोली चलाई थी. ऐसे में अब एसटीएफ जवान की गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है.

गिरफ्तारी के बाद जवान को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए प्रस्तुत किया जाएगा. बताया जाता है कि भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में दर्ज प्राथमिकी के बाद से अक्षय कुमार फरार था. पुलिस और जांच एजेंसियां उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी. जांच के दौरान उसके खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने के बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments