लाइव सिटीज, पटना: पटना में राजद का थोड़ी देर में लोक भवन मार्च शुरू होने वाली है. बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में यह मार्च गांधी मैदान के जेपी गोलंबर से शुरू होगा. इसमें राजद के सांसद, विधायक, नेता और कार्यकर्ता शामिल होने वाले हैं. उनके नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकजुट होकर राजभवन की ओर रुख करेंगे.
बता दें कि पटना की सरकार सड़कों पर तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च को लेकर गांधी मैदान के जेपी गोलंबर के पास राजद कार्यकर्ता जुटने लगे हैं. यहां से राजभवन के लिए मार्च शुरू होगा.
वहीं,आरजेडी के इस राजभवन मार्च को देखते हुए पटना प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. गांधी मैदान, डाकबंगला चौराहा और राजभवन की ओर जाने वाले प्रमुख रास्तों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे.
आपको बता दें कि छात्रों की समस्याओं, बेरोजगारी और सिवान में AK-47 से हुई फायरिंग को लेकर राजद सरकार को घेरने की तैयारी में है. राजद की मांग है कि सिवान के तत्कालीन एसपी पूरन कुमार झा को निलंबित किया जाए और फायरिंग को लेकर न्यायिक जांच हो. हालांकि पूरन कुमार झा का तबादला किया गया है लेकिन राजद उनके निलंबन पर अड़ी है.
