HomeBiharमोकामा कांड पर तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग को घेरा, जानें क्या...

मोकामा कांड पर तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग को घेरा, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: मोकामा कांड को लेकर तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर घेरा है। साथ ही बिना नाम लिए अनंत सिंह पर निशाना साधा है। उन्होने कहा कि गुंडों को कौन बचा रहा है। कैसे कोई हथियारों के साथ 40 गाड़ियों का काफिला लेकर घूम सकता है।

तेजस्वी ने कहा कि आखिर चुनाव आयोग क्या कर रहा है?प्रशासन क्या कर रहा है? अब तक क्या कार्रवाई की गई है। गुंडों को कौन बचा रहा है? जो लोग जंगलराज की बात कर रहे है, जिन लोगों ने अपराधियों को पाला-पोसा, सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है। इस मामले पर चुनाव आयोग को स्वतः संज्ञान लेना चाहिए, कि क्या एक्शन हुआ। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि बिहार की स्थित क्या है?

आपको बता दें कि बीते गुरुवार को मोकामा के खुशहाल चक के पास प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी गुरुवार दोपहर बाद अपने समर्थकों के साथ प्रचार कर रहे थे। दुलारचंद यादव भी उनके साथ थे। उसी रास्ते से अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ गुजर रहे थे। बताया जाता है कि दोनों पार्टियों के समर्थकों के बीच गाली गलौज शुरू हो गई। बात बढ़ने पर ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। बाद में गोली भी चली और दुलारचंद यादव की मौत हो गई

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home