HomeBiharझूठ और भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहे तेजस्वी यादव : ओम...

झूठ और भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहे तेजस्वी यादव : ओम प्रकाश सिंह सेतु

लाइव सिटीज, पटना : जदयू के मीडिया पैनलिस्ट और प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश सिंह सेतु ने राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा है कि अपनी चुनावी सभाओं के माध्यम से तेजस्वी यादव झूठ और भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने नेता विपक्ष को अपने पिता लालू प्रसाद के पदचिन्हों पर नहीं चलने और झूठ की खेती से बाज आने की नसीहत दी है।
श्री सेतु ने लेते हुए कहा है कि किसी भी राज्य में कोई भी निर्णय मुख्यमंत्री द्वारा लिया जाता है। इसके लिए बाकायदा सरकार के नियम और कायदे बने हुए हैं। लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हीं नियमों का पालन करते हुए बिहार के विकास के लिए हर तरह के कार्य किए। इस तरह पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का यह कहना कि बिहार में युवाओं को नौकरी उन्होंने दिलाई, सफेद झूठ के अलावा कुछ भी नहीं है।

प्रदेश जदयू महासचिव श्री सेतु ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सरजमीं पर लाई गईं विकास योजनाओं को अपने नाम करके तेजस्वी जी महज झूठा क्रेडिट लूटने की कोशिश कर रहे हैं। नीतीश कुमार जी उनको अपने साथ लाए, इसका अहसान मानने की जगह तेजस्वी यादव गलतबयानी कर रहे हैं।

श्री सेतु ने तेजस्वी यादव को चुनौती दी है कि वह अपने पिता लालू प्रसाद और मां राबड़ी देरी के शासनकाल में बिहार की जो दु:स्थिति थी, उसके बारे में भी बताएं। बताएं कि पूरे देश-दुनिया में बिहार जंगलराज के रूप में क्यों बदनाम था। न सड़क थी और न बिजली, न पानी और न ही विकास का कोई काम। शाम के बाद कोई घर से निकलता नहीं था। वहीं, आज विकासपुरुष नीतीश कुमार के शासनकाल में विपक्षी भी उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हैं। बिहार में बिजली, सड़क, पानी के साथ ही क्या नहीं है। नीतीश कुमार जी ने बिहार में कानून का राज स्थापित किया।

श्री सेतु ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार जैसे पिछड़े राज्य में न्याय के साथ विकास व कई सामाजिक सुधार के काम किए हैं। उन्होंने बाल विवाह व दहेज प्रथा उन्नमूलन, पूर्ण शराबबंदी, महिला सशक्तीकरण, स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड, जल जीवन हरियाली, सात निश्चय पार्ट -1-2, लोक शिकायत निवारण कानून, पंचायती राज से लेकर सरकारी नौकरियों में महिलाओं को आरक्षण व चिकित्सा आदि क्षेत्रों में अपने विकासोन्मुख कार्यों के जरिये बिहार को देश में मान सम्मान दिलाया है।

मीडिया पैनलिस्ट श्री सेतु ने कहा है कि मुख्यमंत्री द्वारा किए गए इन कार्यों का लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को पूरा लाभ मिलेगा। राज्य की सभी 40 चालीस सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों की जीत होगी। इस चुनाव में महागठबंधन के पास कोई मुद्दा नहीं है। देश और राज्य की जनता विपक्षी इंडी गठबंधन को नकार देगी। इस लोकसभा चुनाव में उसका सफाया हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home