HomeBiharजमीन पर बैठकर तेजस्वी यादव ने लिया देहाती खाने का मजा, मडुआ...

जमीन पर बैठकर तेजस्वी यादव ने लिया देहाती खाने का मजा, मडुआ की रोटी, साग, जानें क्या बोलें?

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में इसी साल विधानसभा का चुनाव होने वाला है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए फिर से मजबूत सरकार बनाने के संकल्प लेकर पूरी ताकत के साथ सक्रिय है। तेजस्वी यादव एक के बाद एक यात्राएं निकालकर जन संपर्क में जुटे हैं। इसी दौरान तेजस्वी यादव ने लकड़ी के चूल्हे पर बनी रोटी और साग का आनंद लिया। नेता प्रतिपक्ष ने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। कहा है कि चूल्हे की आंच में सिकी रोटी में माटी की महक, मिठास, स्वाद और अपनेपन की गर्माहट होती है।

गांव की रसोई में उनकी पार्टी के एक नेता के घर में गोबर के उपले से मिट्टी के चूल्हे पर मड़ुआ की रोटी सेकी गई। तेजस्वी यादव चप्पल उतारकर रसोई में दाखिल हुए। जमीन पर बोरे पर बैठे तो थाली परोसी गई जिसमें रोटी के साथ चोखा, साग, चटनी और प्याज शामिल था। नेता प्रतिपक्ष ने चटखारा लेकर खाया और जमकर तारीफ भी की। कहा कि यह सब देहात में ही संभव है, शहर में नहीं। इनका स्वाद भी गजब है।

तेजस्वी यादव का इससे पहले मक्के की रोटी और सत्तू खाने का वीडियो आ चुका है। राघोपुर में उन्होंने एक वर्कर के घर पर जाकर सतुआनी के दिन सत्तू खाया। हालांकि तब बोतल बंद पानी से सत्तू सानने के कारण ट्रोल भी हुए। इस बार तेजस्वी यादव ने घर की महिला के हाथ के गिलास में पानी पिया। बस में उन्होंने एक बार मक्के की रोटी खाते वीडियो बनवाया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home