HomeBihar31 मई तक टीचरों को नहीं मिलेगी छुट्टी, शनिवार को हाफ-डे रूल...

31 मई तक टीचरों को नहीं मिलेगी छुट्टी, शनिवार को हाफ-डे रूल फिर से लागू

लाइव सिटीज, पटना: बिहार सरकार ने टीचरों के लिए बड़ा आदेश जारी किया है. सरकार ने 31 मई तक शिक्षकों के आकस्मिक अवकाश रद्द कर दिए हैं. शिक्षा विभाग ने इससे जुड़ा आदेश भी जारी कर दिया है. विभाग का कहना है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए, इसलिए सभी शिक्षक ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होने से पहले अंतिम कार्य दिवस तक विद्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे.

शिक्षा विभाग ने आगे कहा कि इस दौरान छात्रों को विषयवार गृहकार्य दिया जाएगा और उसकी प्रविष्टि छात्रों की डायरी में भी करनी होगी. विभागीय निर्देश में कहा गया है कि हाल के दिनों में बड़ी संख्या में टीचर छुट्टियां ले रहे हैं. इसकी वजह से बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है. सरकारी आदेश के तहत 27 से 31 मई तक सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं और विद्यालय प्रधानों का आकस्मिक अवकाश रद्द रहेगा और उन्हें ग्रीष्मावकाश शुरू होने से पहले अंतिम कार्य दिवस तक अनिवार्य रूप से विद्यालय में उपस्थित रहना होगा.

शिक्षा विभाग ने यह भी कहा है कि ग्रीष्मावकाश के दौरान विद्यालय प्रधान मोबाइल फोन चालू रखें, जिससे आवश्यकता पड़ने पर सूचना तुरंत उपलब्ध कराई जा सके. हालांकि, सरकार ने शिक्षकों के हित में एक बड़ा कदम उठाते हुए शनिवार को हाफ-डे व्यवस्था को फिर से लागू कर दिया है.

नए निर्णय के के तहत अब बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में शनिवार को ‘हाफ डे’ यानी आधे दिन की पढ़ाई होगी. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी जल्द ही इस नई व्यवस्था की आधिकारिक घोषणा करेंगे. सूत्रों के मुताबिक, विभाग आगामी 31 मई तक इस संबंध में विधिवत अधिसूचना जारी कर देगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments