बिहार में बनने वाले विक्रमशिला यूनिवर्सिटी के लिए जल्द ही राज्य सरकार जमीन केंद्र को उपलब्ध कराएगी. एक जुलाई से डिग्री कॉलेज रहित 211 प्रखंडों में डिग्री की पढ़ाई शुरू होगी.’ यह बात सीएम सम्राट चौधरी ने उच्च शिक्षा विभाग की बैठक के दौरान कही.
उन्होंने यह भी कहा, देश में चल रहे ओपेन यूनिवर्सिटी का स्टडी करें, ताकि बिहार में और अधिक ओपेन यूनिवर्सिटी स्थापित कर विद्यार्थियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराई जा सके.
मुख्यमंत्री ने कहा कि डिग्री कॉलेज रहित प्रखंडों में कॉलेज स्थापित करने के लिए जमीन दान देने वाले व्यक्ति या उनकी ओर से अनुशंसित व्यक्ति के नाम पर उस कॉलेज के किसी हिस्से का नामकरण किया जाएगा. सीएम ने यह भी आदेश दिया कि बिहार में स्थापित कॉलोजों को संबद्ध करने के लिए देश के टॉप 10 यूनिवर्सिटी से एमओयू साइन करें. सभी डिग्री कॉलेज रहित प्रखंडों में स्थापित होने वाले कॉलेज ऐसी जगह पर हो जहां विद्यार्थियों को कठिनाई न हो.
