HomeBiharSVU की बड़ी कार्रवाई, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के चार ठिकानों पर एक साथ...

SVU की बड़ी कार्रवाई, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के चार ठिकानों पर एक साथ रेड

बांका, लाइव सिटीज: बिहार में विशेष निगरानी इकाई यानी SVU ने सरकारी इंजीनियर के ठिकानों पर रेड मारी है.आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी की गई. SVU की टीम ने उनके चार ठिकानों पर एक साथ रेड को चौंकाने वाला खुलासा हुआ. पटना से लेकर वैशाली और बांका तक जांच टीम पहुंची. जहां उनके चार ठिकानों से लाखों रुपयों का कैश, सोने-चांदी के जेवरात और जमीन की दस्तावेज बरामद गिए गए.

हरेन्द्र कुमार लघु जल संसाधन विभाग में कार्यपालक अभियंता (एग्जीक्यूटिव इंजीनियर) के पद पर तैनात हैं. फिलहाल उनकी पोस्टिंग बांका प्रमंडल में है. SVU की टीम उनके आवासीय ठिकानों के साथ कार्यालय में भी तलाशी ले रही है.

वहीं , SVU की कार्रवाई चार जगहों पर चली. इनमें पटना के महावीर नगर स्थित जनक नंदिनी अपार्टमेंट का फ्लैट नंबर 307, बेउर चौराहा स्थित छह मंजिला मकान, वैशाली के पातेपुर थाना क्षेत्र के सिमरवारा गांव का ठिकाना और बांका स्थित लघु जल संसाधन विभाग का कार्यालय शामिल है

बता दें कि टीमें सभी ठिकानों पर दस्तावेज और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे. बैंक खातों, जमीन और मकान से जुड़े कागजात समेत अन्य संपत्तियों की भी जांच की गई. SVU की यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की जा रही है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments