HomeBiharदिवाली-छठ पर घर लौट रहे प्रवासियों के लिए खास सुविधा, रेलवे स्टेशन...

दिवाली-छठ पर घर लौट रहे प्रवासियों के लिए खास सुविधा, रेलवे स्टेशन पर बनेंगे आयुष्मान कार्ड

लाइव सिटीज, पटना: दीपावली और छठ पर बिहार आने वाले प्रवासी पटना जंक्शन पर अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं. शनिवार 26 अक्टूबर को पटना जंक्शन पर स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान कार्ड बनाने वाला काउंटर खोल दिया है. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने इस काउंटर का उद्घाटन किया. यह काउंटर सुबह 8:00 बजे से लेकर रात 8:00 बजे तक खुला रहेगा. मौके पर उन्होंने कई प्रवासी बिहारी जो अन्य शहरों से पटना आए थे, उनका आयुष्मान कार्ड बनवाने के बाद उन्हें सौंप दिया गया.

मंगल पांडेय ने कहा कि दीपावली और छठ के समय में बिहार से बाहर रहने वाले लोग अपने घर आते हैं तो हम लोगों ने सोचा कि इस समय रेलवे स्टेशनों पर बस स्टैंड पर आयुष्मान कार्ड का बनाने का काउंटर खोला जाए. पटना जंक्शन, राजेंद्र नगर टर्मिनल, पाटलिपुत्र और दानापुर स्टेशन के अलावा बैरिया बस स्टैंड पर भी आज से आयुष्मान कार्ड का काउंटर शुरू हो गया है.

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बिहार के लोग जो बाहर रहते हैं, उन्हें अपना इलाज करवाने में कहीं भी असुविधा नहीं हो, यही लक्ष्य लेकर स्वास्थ्य विभाग इस तरह का अभियान चला रहा है. मंगल पांडे ने कहा कि देश के 29 हजार अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड के तहत चिकित्सा सेवा उपलब्ध है. कहीं ना कहीं इसको लेकर हम लोग विशेष अभियान भी चला रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा बिहार के लोगों का आयुष्मान कार्ड बने.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home