HomeBiharएसपी दबंगों संग दारू पीता है, IAS-IPS सुनता नहीं' जेडीयू सम्मेलन में...

एसपी दबंगों संग दारू पीता है, IAS-IPS सुनता नहीं’ जेडीयू सम्मेलन में बोले गोपाल मंडल

लाइव सिटीज, गोपालगंज: गोपाल मंडल ने आज फिर अपने प्रदेश अध्यक्ष के सामने अपने ही पार्टी के सांसद पर निशाना साधा तो वहीं नवगछिया एसपी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी. विधायक गोपाल मंडल ने भरी सभा में एसपी पूरण झा को शराबी बताया. उन्होंने कहा कि हम फेर में फंस जाएं तो फंस जाएं, लेकिन बता देना चाहते हैं कि यह जो एसपी यहां पुलिस महकमा का हेड है, उनका धंधा बाजार में दबंगों के साथ दारू पीने का है.

जेडीयू विधायक गोपाल मंडल यहीं नहीं रुके. उन्होंने एसपी पूरण झा पर और टिप्पणी करते हुए कहा कि वो तो दबंगों को अपने सरकारी आवास पर बैठाकर दारू पिलाता है. रंगरा में बलात्कार की घटना हुई. पुलिस ने केस ही नहीं चलने दिया. जब तक ऊपर सुधार नहीं होगा, बीजेपी में सुधार नहीं होगा, तब तक यहां कभी सुधार नहीं होगा

आगे गोपाल मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जब इसकी शिकायत करते हैं तो मुख्यमंत्री कहते हैं एसपी बढ़िया लड़का है. बढ़िया क्या रहेगा? आईएएस और आईपीएस किसी का सुनता नहीं है. हमारे सांसद बैठे हैं. हमने इन्हें लोकप्रिय कहा, लेकिन इनसे कहेंगे पार्टी में दरार पैदा न करें. हमने जिताने का काम किया. 40 हजार वोट से लीड करवाया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home