HomeBiharगोलियों की गूंज से दहला सीतामढ़ी, एनकाउंटर में ढेर कुख्यात सरोज राय...

गोलियों की गूंज से दहला सीतामढ़ी, एनकाउंटर में ढेर कुख्यात सरोज राय के पट्टीदार की हत्या

लाइव सिटीज, सीतामढ़ी: सीतामढ़ी जिले के महिन्दवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बतरौली गांव में हड़कंप मच गया. कुछ बदमाशों ने एक अधेड़ व्यक्ति पर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी. घटना में 55 वर्षीय रामाशंकर प्रसाद यादव उर्फ रामाशंकर राय को पांच गोलिया लगीं. आनन-फानन में उन्हें मुजफ्फरपुर के SKMCH ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मृतक रामाशंकर राय गुरुग्राम पुलिस एनकाउंटर में मारे गए कुख्यात सरोज राय का पट्टीदार बताये जा रहे हैं. उनका एक अन्य रिश्तेदार राकेश राय भी हिस्ट्रीशीटर बदमाश है और कई हत्याकांडों में फरार चल रहा है. परिजनों ने इस हत्याकांड के पीछे गांव की पुरानी दुश्मनी और आपसी विवाद को वजह बताया है.

हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन तब तक अपराधी भाग चुके थे. परिजनों का कहना है कि वारदात गांव के ही कुछ लोगों द्वारा अंजाम दी गई है, जिनसे लंबे समय से विवाद चल रहा था.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments