HomeBiharदुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह को झटका, सिविल कोर्ट ने खारिज की...

दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह को झटका, सिविल कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

लाइव सिटीज, पटना: दुलारचंद यादव हत्याकांड के आरोपी और बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. सिविल कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है. अब अनंत सिंह पटना हाईकोर्ट में इसे चुनौती देंगे.

अनंत सिंह को बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान 30 अक्टूबर को दुलारचंद यादव की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद से अनंत सिंह बेऊर जेल में बंद हैं

अनंत सिंह ने जेल में रहते हुए कोर्ट में अपनी जमानत याचिका दायर की थी. अनंत सिंह की याचिका को पटना सिविल कोर्ट ने खारिज कर दिया है. इसकी वजह से अनंत सिंह को अभी जेल में ही रहना होगा. कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह को तगड़ा झटका लगा है. 

अनंत सिंह पर बिहार विधानसभा चुनाव में मोकामा में हुई हत्या के आरोप लगे थे. मोकामा में जनसुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या हुई थी. आरोपों के चलते अनंत सिंह को बीच चुनाव से ही पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. जिसके बाद से वह जेल में ही हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home