HomeBiharतेजस्वी की 'कार्यकर्ता संवाद यात्रा' का दूसरा चरण रद्द, इसकी वजह भी...

तेजस्वी की ‘कार्यकर्ता संवाद यात्रा’ का दूसरा चरण रद्द, इसकी वजह भी जान लीजिए

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी ‘कार्यकर्ता संवाद’ यात्रा का दूसरा चरण स्थगित कर दिया है। आरजेडी का कहना है कि ये फैसला, बिहार उपचुनाव और झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए लिया गया है। चुनाव आयोग ने हाल ही में झारखंड में विधानसभा चुनाव और बिहार की चार सीटों पर उपचुनाव की तारीखों की घोषणा की है, जिसके बाद सभी राजनीतिक दल अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं।

तेजस्वी यादव अपनी ‘कार्यकर्ता संवाद’ यात्रा के दूसरे चरण में बांका पहुंच चुके हैं। योजना के मुताबिक उन्हें जमुई, मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नवादा, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, गया और टेकारी का दौरा करना था।

हालांकि, झारखंड चुनाव की घोषणा के बाद तेजस्वी यादव ने अपनी यात्रा को बीच में ही रोकने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि वह झारखंड में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे।झारखंड विधानसभा चुनाव दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होंगे, जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी। बिहार की प्रमुख पार्टियां झारखंड चुनाव को लेकर सक्रिय हैं और अपने-अपने उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments