HomeBiharबांकीपुर सीट पर RJD ने ठोका दावा, शक्ति यादव ने किया ऐलान,...

बांकीपुर सीट पर RJD ने ठोका दावा, शक्ति यादव ने किया ऐलान, आज से शुरू होगा नॉमिनेशन

लाइव सिटीज, पटना: बांकीपुर सीट पर उपचुनाव को लेकर आज से नॉमिनेशन की प्रक्रिया अधिसूचना जारी होते ही शुरू हो जाएगी. नामांकन आज से 13 जुलाई तक चलेगा. इस बीच अब राजद ने भी चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. आरजेडी प्रवक्ता शक्ति यादव ने ऐलान किया कि बांकीपुर सीट से आरजेडी भी चुनाव लड़ेगी.

उन्होंने यह भी कहा, बांकीपुर उपचुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है. पिछली बार राष्ट्रीय जनता दल ने बांकीपुर से चुनाव लड़ा था और लगभग 50000 वोट मिले थे. कार्यकर्ताओं ने लगन के साथ योगदान दिया था. हम भले चुनाव हार गए थे लेकिन हमारी जमीन बांकीपुर में मजबूत हुई है. राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने ऐलान किया है कि आरजेडी इस बार बांकीपुर का चुनाव लड़ेगी और जीतेगी भी.

आगे शक्ति यादव ने यह भी कहा कि बांकीपुर की जनता ने ठाना है, इस बार राष्ट्रीय जनता दल को जिताना है. हमने काम करना वहां शुरू कर दिया है और राजद को जनता योगदान देगी. इस चुनाव को लेकर महागठबंधन से ही कांग्रेस की तरफ से भी उम्मीदवार उतारे जाने का दावा किया जा रहा है. यानी कि आरजेडी और कांग्रेस दोनों बांकीपुर सीट पर अपने-अपने उम्मीदवार उतारना चाह रही है. लेकिन आखिर में महागठबंधन में क्या फैसला, लिया जाता है यह देखने वाली बात होगी

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments