HomeBiharदेश और समाज में सेवा कार्य करना राजपूत डॉक्टर्स का प्रथम उद्देश्य,...

देश और समाज में सेवा कार्य करना राजपूत डॉक्टर्स का प्रथम उद्देश्य, वार्षिक अधिवेशन के वैज्ञानिक सत्र में 300 से अधिक चिकित्सकों ने लिया भाग

लाइव सिटीज, पटना: क्षत्रिय राजपूत डॉक्टर्स ऑर्गेनाइजेशन की ओर से वार्षिक अधिवेशन के वैज्ञानिक सत्र में 300 अधिक चिकित्सकों ने भाग लिया। कॉन्फ्रेंस में संगठनों से जुडे 300 से ज्यादा डॉक्टरों ने मंथन किया कि कैसे समाज के डॉक्टरों में तालमेल बना रहे। इसी के साथ ही समाज हित में डॉक्टर साथ मिलकर क्या-क्या काम कर सकते हैं इसका रूट मैप भी तैयार किया।

इस दौरान वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ व बिहार प्रदेश सचिव,क्षत्रिय राजपूत डॉक्टर्स ऑर्गेनाइजेशन एवं संजीवनी आई हॉस्पिटल एवं रिसर्च इंस्टीटयूट के निदेशक डॉ. सुनील कुमार सिंह ने अपने व्याख्यान में कहा कि अगर मरीज समय पर जांच करवाएं और अपने ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखें, तो रेटिनोपैथी के जटिल रूपों को विकसित होने से रोका जा सकता है । सिंह का कहना है कि देश में तेजी से बढ़ रहा मधुमेह अब आंखों के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है । अनियंत्रित ब्लड शुगर धीरे-धीरे रेटिना को नुकसान पहुंचाता है, जिससे डायबिटिक रेटिनोपैथी होती है। जिससे दृष्टि हानि का खतरा बढ़ जाता है।

डॉ. वीणा सिंह, पटना एम्स के बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी विभाग की विभागाध्यक्ष ने बताया कि सुंदरता के प्रति लोगों का जुनून बढ़ रहा है । कुछ मरीज ऐसे भी आते हैं जो अपने चेहरे के किसी हिस्से को अधिक आकर्षक बनाने के लिए सर्जरी करवाना चाहते हैं । उदाहरण के तौर पर कुछ लोग अपने चेहरे के एक हिस्से के दबे होने या असंतुलित दिखने की शिकायत करते हैं। ऐसे मामलों में विशेषज्ञ सर्जरी या इलाज के जरिए उनकी समस्याओं का समाधान किया जाता हैं। क्षत्रिय राजपूत डॉक्टर्स ऑर्गनाइजेशन के फाउंडर और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.आर.टी.जड़ेजा जामनगर (गुजरात) ने संगठन से जुड़ी विभिन्न जानकारी साझा की।

उन्होंने कहा कि राजपूत समाज के कई डॅाक्टर्स ने देश के साथ समाज का नाम भी चिकित्सा जगत में रोशन किया। है। डॉ.आर.टी. जडेजा ने कहा की क्षत्रिय राजपूत डॉक्टर्स ऑर्गनाइज़ेशन संगठन का बहुत सकारात्मक कदम पर काम कर रही है। यह संगठन अपने लक्ष्य के अनुरुप कार्य कर रही हैं। संगठन का कार्य अपने लक्ष्य के अनुरुप निरंतर आगे चलता रहे। उन्होंने कहा की धरती पर डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया गया है। आपलोग का कार्य काफी संघर्ष का होता है, विकट से विकट परिस्थिति में संयम के साथ कार्य करते हैं।

डॉ. वीरेंद्र जडेजा ने कहा कि राजपूत समाज का इतिहास रामभक्ति, राष्ट्रधर्म और सामाजिक स्वाभिमान से भरा हुआ है। सिंह ने कहा कि युवाओं का मार्गदर्शन करना, उन्हें संगठित करना और सांस्कृतिक चेतना के साथ सकारात्मक राष्ट्रनिर्माण की दिशा में आगे बढ़ाना समाज का दायित्व है। डॉ.सरमेंद्र सिंह ने कहा कि राजपूत समाज के डॅाक्टर्स आज चिकित्सा जगत में अपने सेवा कार्यो के कारण एक अलग मुकाम हासिल कर रहे है। राजपूत समाज का इतिहास वीरता और सेवा भाव का रहा है। हमारे युवा डॅाक्टर्स इस भाव का आज भी जीवंत बनाए रखे। इस मौके पर पद्मश्री डॉ. जेके सिंह, डॉ. विभूति प्रसन्न सिन्हा, डॉ.सरमेंद्र सिंह, डॉ. वर्षा सिंह, डॉ. सुशील कुमार सिंह, डॉ. वीणा सिंह, डॉ. निम्मी , डॉ. ओम प्रकाश, डॉ. प्रशांत, डॉ. उत्तम, सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home