HomeBiharपटना पहुंचते ही तेजस्वी यादव से मिले राहुल गांधी, थोड़ी देर में...

पटना पहुंचते ही तेजस्वी यादव से मिले राहुल गांधी, थोड़ी देर में ‘संविधान रक्षा’ सम्मेलन को संबोधित करेंगे कांग्रेस नेता 

लाइव सिटीज, पटना: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पटना पहुंच गए हैं. पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह सहित कई विधायकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. राहुल वहां से मौर्य होटल के लिए रवाना हो गए.

वहीं बिहार दौरे पर आए राहुल गांधी ने पटना के होटल मौर्य के प्रवेश द्वार पर तेजस्वी यादव से मिले. हालांकि दोनों के बीच कोई बैठक नहीं हुई है लेकिन एक-दूसरे से हाथ मिलाया और हाल-चाल जाना. इसी होटल में आज आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो रही है.

आपको बता दें कि पटना स्थित बापू सभागार में सिविल सोसाइटी की ओर से आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होंगे. इस कार्यक़म के बाद वो प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में जाएंगे. जहां वह स्टाफ क्वार्टर का लोकार्पण और नए मीटिंग हॉल का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वो कांग्रेस के कार्यकताओं को संबोधित भी करेगें. इस साल विधानसभा का चुनाव होना है, ऐसे में उनकी ये बैठक बेहद अहम मानी जा रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home