HomeBiharमुश्किल में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव, पीएम मोदी की मां पर...

मुश्किल में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव, पीएम मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी मामले में परिवाद दायर 

लाइव सिटीज, मुजफ्फरपुर: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं राजद के सैकड़ों कार्यकर्ता पर मुजफ्फरपुर के सीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर कराया गया है। परिवाद पर 11 सितंबर को सुनवाई होगी।

परिवाद भिखनपुरा दक्षिणी निवासी अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह ने कराया है। इसमें कहा कि 28 अगस्त की शाम चार बजे व्यवहार न्यायालय स्थित चैंबर में फेसबुक देख रहे थे।

इसमें फेसबुक पर एक वीडियो देखा जिसमें आरापितों के नेतृत्व में महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा कार्यक्रम के दौरान दरभंगा में कांग्रेस एवं राजद के कार्यकर्ता खुले मंच से माइक पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उनकी स्वर्गवासी मां के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे। यह बेहद शर्मनाक है।

इस मामले में राहुल गांधी व तेजस्वी यादव द्वारा उपरोक्त घटना पर अभी तक खेद प्रकट नहीं किया गया है। इससे स्पष्ट है कि इन दोनों नेताओं के उकसावे पर साजिश के तहत कार्यकर्ता द्वारा देश के प्रधानमंत्री एवं उनकी स्वर्गवासी मां के लिए अभद्र भाषा का उपयोग किया गया। अधिवक्ता ने परिवाद में कहा कि इससे करोड़ों भारतीयों की भावना आहत हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home