HomeBiharराबड़ी देवी बोलीं- BJP के लोग कितना लूट कर रहे, वो जनता...

राबड़ी देवी बोलीं- BJP के लोग कितना लूट कर रहे, वो जनता देख रही

लाइव सिटीज, पटना: राबड़ी देवी ने कहा कि भेज दे तेजस्वी यादव को जेल हम लोग डरने वाले नहीं है. लालू जी भी बेकसूर हैं. भाजपा सिर्फ हम लोगों को परेशान और फंसाने का काम कर रही है, लेकिन हम लोग डरने वाले नहीं हैं. बिहार में अपराधियों का बोलबाला है. बीजेपी के लोग कितना लूट रहे, वो बिहार की जनता देख रही है.

दरअसल, साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में सभी पार्टी अभी से जुट गई है. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार को सीएम फेस बनाने को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल द्वारा दिए गए बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि यह तो नीतीश कुमार को तय करना है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष इस तरह का बयान क्यों दे रहे हैं? हमारे लिए नीतीश कुमार कोई बड़ा मुद्दा नहीं है. हमारे लिए बिहार की जनता मुद्दा है.

वहीं 2025 में तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर राबड़ी देवी ने कहा कि जनता तय करेगी कि बिहार का नेतृत्व कौन करेगा? हमारे चाहने से तेजस्वी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे. उन्होंने कहा कि देखिए नीतीश राज में कितना अपराध बढ़ गया है,लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही है. लोकतंत्र का खुल्लम-खुल्ला ये लोग उल्लंघन कर रहे हैं. हम लोग लोकतंत्र बचा रहे हैं. ये लोग खुद क्या कर रहे हैं? इसका जवाब नहीं देंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home