HomeBiharवोटिंग के लिए नक्सल प्रभावित क्षेत्र में हेलीकॉप्टर से पहुंचे मतदानकर्मी, बस...

वोटिंग के लिए नक्सल प्रभावित क्षेत्र में हेलीकॉप्टर से पहुंचे मतदानकर्मी, बस कुछ घंटे और…

लाइव सिटीज, गया: गया में इमामगंज और बेलागंज विधानसभा का उपचुनाव हो रहा है. विधानसभा उपचुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा हर वो कदम उठाए जा रहे हैं, जो आवश्यक हैं. इसी क्रम में इमामगंज क्षेत्र के संवेदनशील बूथों पर पोलिंग पार्टी और सुरक्षा कर्मियों को हेलीकॉप्टर से रवाना किया गया. पोलिंग पार्टी की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया.

बता दें कि इमामगंज विधानसभा का क्षेत्र नक्सल प्रभावित है. ऐसे में यहां चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच कराया जाता है. आज भी कई ऐसे बूथ हैं, जहां पहुंचने में काफी खतरा होता है. ऐसे में मतदान कर्मियों को किसी भी खतरे से बचाते हुए संबंधित बूथों तक पहुंचाने के लिए एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर का सहारा लेना पड़ा.

वहीं, पिछली बार लोकसभा चुनाव में भी इमामगंज क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों पर एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर से ही पोलिंग पार्टी को पहुंचाया गया था. वहीं, उपचुनाव को लेकर मंगलवार को गया कॉलेज के डिस्पैच सेंटर से निकलने के बाद इमामगंज विधानसभा के आधा दर्जन बूथों पर चुनाव संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टी को एयर फोर्स के हेलीकॉप्टर से भेजा गया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home