लाइव सिटीज, पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर वैशाली का दौरा करेंगे।एनडीए सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर जनसभा होगी।बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वैशाली आएंगे। राजापाकड़ थाना क्षेत्र के जाफरपट्टी औद्योगिक क्षेत्र में प्रधानमंत्री की जनसभा होगी।
प्रधानमंत्री राघोपुर पुल का उद्घाटन करेंगे। इसके अतिरिक्त कई अन्य योजनाओं का शिलान्यास एवं कार्यारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षा में गुरुवार को लोकसेवक आवास में एनडीए के शीर्ष नेताओं की हुई बैठक में प्रधानमंत्री के यात्रा कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। प्रधानमंत्री का प्रस्तावित कार्यक्रम बिहार के लिए महत्वपूर्ण है।
बैठक में जदयू की ओर से उप मुख्यमंत्री द्वय विजय कुमार चौधरी व बिजेंद्र यादव के अतिरिक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, लोजपा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक, हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लघु सिंचाई मंत्री संतोष कुमार सुमन की बैठक में सहभागिता रही। विदित हो कि प्रधानमंत्री 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री सम्राट सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में बिहार आए थे। इसके उपरांत अब सात माह बाद एक बार फिर प्रधानमंत्री बिहार आ रहे हैं।.
