HomeBihar4 साल बाद बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर में नया...

4 साल बाद बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर में नया रेट

लाइव सिटीज, पटना: आम आदमी की जेब पर महंगाई का एक और बड़ा बोझ आ गया है। वैश्विक ऊर्जा संकट और सप्लाई चेन में आई दिक्कतों के बीच आज देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लगभग हर प्रमुख शहर में तेल के दाम ₹3 प्रति लीटर तक बढ़ गए हैं।

आज भारत (मुंबई) में पेट्रोल की कीमत ₹106.64 प्रति लीटर है, जो कल के रेट ₹103.54 की तुलना में थोड़ी ज्‍यादा है। पिछले 10 दिनों में कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया है और कीमतें ₹103.50 से ₹106.64 के बीच रही हैं। आप भारत के सभी राज्यों और जिलों में आज के पेट्रोल के दाम भी देख सकते हैं और उनकी तुलना पिछले दिन के रेट से कर सकते हैं। इन रेट में राज्य के टैक्स पहले से ही शामिल हैं।

नई दिल्ली ₹97.77 +3.00, कोलकाता ₹108.74 +3.29, मुंबई ₹106.64 +3.10, चेन्नई ₹103.90 +3.10, गुड़गांव ₹98.29 +2.99, नोएडा ₹98.04 +3.30, बेंगलुरु ₹106.17 +3.21, भुवनेश्वर ₹104.57 +3.60, चंडीगढ़ ₹97.27 +2.97, हैदराबाद ₹110.89 +3.39, जयपुर ₹108.19 +3.16, लखनऊ ₹97.58 +2.85, पटना ₹108.55 +3.01, तिरुवनंतपुरम ₹110.75 +3.37

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments