HomeBiharगया से आ रही यात्रियों की बस कैमूर में खड़े ट्रक में...

गया से आ रही यात्रियों की बस कैमूर में खड़े ट्रक में मारी टक्कर, तीन की मौत, 11 घायल

लाइव सिटीज, कैमूर: कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के बरहूली गांव के पास एनएच पर रविवार की सुबह गया से पिंडदान कर यूपी की तरफ जा रही बस की सड़क दुर्घटना हो गई. बताया जा रहा है कि चालक को नींद आने की वजह से बस खड़े ट्रक में टकरा गई. इस दुर्घटना में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और 11 गंभीर रूप से जख्मी हो गए. सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में भर्ती कराया गया है. तीन घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है. 

मृतकों में बस का खलासी, पंडा और एक यात्री शामिल है. सभी लोग गया में पिंडदान करके वापस उत्तर प्रदेश जा रहे थे. बस सवार सभी यात्री उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं.

जानकारी देते हुए एनएचएआई की मेडिकल टीम के देवेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि गया की तरफ से आ रही तीर्थ यात्रियों की बस सामने खड़े ट्रक में टकरा गई है. चालक की नींद में होने की वजह से यह हादसा हुआ है ऐसा प्रतीत हो रहा है. 11 लोगों को अब तक एंबुलेंस से अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में पहुंचाया गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home