HomeBiharभोजपुर एनकाउंटर पर गरजे पप्पू यादव, भरत तिवारी को शहीद का दर्जा...

भोजपुर एनकाउंटर पर गरजे पप्पू यादव, भरत तिवारी को शहीद का दर्जा देने की मांग; सम्राट सरकार से मांगा इस्तीफा

लाइव सिटीज, पटना: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए भरत तिवारी को शहीद का दर्जा देने की मांग की है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भरत तिवारी कोई अपराधी, शूटर या गैंग संचालक नहीं था, बल्कि वह लोगों की आवाज उठाने वाला व्यक्ति था।

पप्पू यादव ने कहा कि यदि भाजपा के मंत्री और नेता खुद इस एनकाउंटर पर सवाल उठा रहे हैं, तो सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और पुलिस मुख्यालय की जानकारी के बिना ऐसा एनकाउंटर संभव नहीं है।

उन्होंने कहा, “यह जांच होनी चाहिए कि घटना के समय भोजपुर के एसपी और डीएसपी किन-किन लोगों के संपर्क में थे। अगर भाजपा के नेता और मंत्री कह रहे हैं कि एनकाउंटर गलत हुआ है, तो भरत तिवारी को शहीद घोषित किया जाए और मामले की सीबीआई जांच कराई जाए।

सांसद ने मांग की कि राज्य में हुए सभी एनकाउंटर, चाहे वे आंशिक हों या पूर्ण, उनकी निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने राज्य में बढ़ते अपराध और महिलाओं के खिलाफ घटनाओं का भी जिक्र करते हुए कहा कि कई गंभीर मामलों में पुलिस प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है।

पप्पू यादव ने कहा कि या तो बिहार सरकार इस्तीफा दे या फिर वे मंत्री इस्तीफा दें जो सार्वजनिक रूप से इस एनकाउंटर को गलत बता रहे हैं। उनके अनुसार, दोनों में से किसी एक को जवाबदेही तय करनी होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments