लाइव सिटीज, पटना: सम्राट चौधरी की सरकार ने एक बार फिर से कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. जारी की गई अधिसूचना में तीन नगर निगम के नगर आयुक्त और तीन जिलों के डीसी सहित 11 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है. बिहार सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा यह आदेश जारी किया गया है.
बिहार सामान्य प्रशासन विभाग की जारी अधिसूचना में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2010 बैच के अधिकारी और शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड पटना के प्रबंध निदेशक अभिषेक कुमार पाराशर को सचिव नगर विकास एवं आवास बिहार पटना का प्रभार दिया गया है. 2011 बैच के आईएएस अधिकारी शीर्षत कपिल अशोक को प्रबंध निदेशक कॉम्फेड पटना के पद पर तबादला किया गया है.
इसके साथ शीर्षत कपिल अशोक को अगले आदेश तक आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी और प्रबंध निदेशक बिहार राज्य फल एवं सब्जी विकास निगम पटना, प्रभारी सचिव डेयरी मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. वे 2011 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं.
2011 बैच के आईएएस अधिकारी और सिविल विमानन विभाग के विशेष सचिव निलेश रामचंद्र देवरे को अगले आदेश तक विशेष सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग पटना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. 2013 बैच के अधिकारी नवल किशोर चौधरी को डीएम भागलपुर के पद से विमुक्त करते हुए प्रबंध निदेशक राज्य संचरण कंपनी लिमिटेड पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है.
नवल किशोर चौधरी को नगर विकास एवं आवास विभाग का विशेष सचिव अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2013 बैच के अधिकारी नवदीप शुक्ला को बांका जिलाधिकारी के पद से विमुक्त करते हुए अगले आदेश तक विशेष सचिव युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है.
नवदीप शुक्ला को बिहार कौशल विकास मिशन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. 2013 बैच के आईएएस अधिकारी पवन कुमार सिंह को गोपालगंज के डीएम पद से विमुक्त करते हुए अगले आदेश तक विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग पटना में पदस्थापित किया गया है. दोनों 2013 बैच के अधिकारी हैं.
2014 बैच के आईएएस अधिकारी सौरभ जोरवाल को बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड पटना के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. 2014 बैच के आईएएस अधिकारी कुमार मंगलम को सचिव राजस्व परिषद पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है. वे इससे पहले पूर्णिया में नगर आयुक्त के पद पर तैनात थे.
2015 बैच के आईएएस अधिकारी प्रशांत कुमार सी एच को बिहार शिक्षा परियोजना परिषद पटना के परियोजना निदेशक का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. 2017 बैच के आईएएस अधिकारी विशाल राज को किशनगंज जिलाधिकारी पद से विमुक्त करते हुए अगले आदेश तक बिहार राज्य पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के पद पर पदस्थापित किया गया है.
राहुल कुमार मुक्त और स्पर्श गुप्ता की नियुक्ति: वहीं 2011 बैच के आईएएस अधिकारी राहुल कुमार को प्रबंध निदेशक पद के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है. 2019 बैच के आईएएस अधिकारी स्पर्श गुप्ता को राज्य स्वास्थ्य समिति पटना के अपर कार्यपालक निदेशक के पद पर स्थापित किया गया है. सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में यह साफ किया गया है.
2020 बैच के आईएएस अधिकारी श्रेष्ठ अनुपम को अगले आदेश तक संयुक्त सचिव वित्त विभाग बिहार पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है. 2020 बैच के अधिकारी अभिषेक पलासिया को नगर आयुक्त नगर निगम गया से तबादला करते हुए संयुक्त सचिव पथ निर्माण विभाग पटना में पदस्थापित किया गया है.
2020 बैच के आईएएस अधिकारी प्रदीप सिंह को अगले आदेश तक पर्यटन विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है. 2020 बैच के आईएएस अधिकारी कुमार निशांत विवेक को नगर आयुक्त बिहार शरीफ नालंदा से तबादला करते हुए निदेशक प्राथमिक शिक्षा बिहार पटना के पद पर स्थापित किया गया है.
2020 बैच के आईएएस अधिकारी अनन्या सिंह को अगले आदेश तक मुख्य कार्यपालक अधिकारी जीविका ग्रामीण विकास विभाग पटना के पद पर स्थापित किया गया है. अनन्या सिंह को अगले आदेश तक मनरेगा के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा.
