HomeBiharनेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.सुनील कुमार के पिता उमेश्वर प्रसाद सिंह का निधन,...

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.सुनील कुमार के पिता उमेश्वर प्रसाद सिंह का निधन, प्रशासनिक महकमे में शोक की दौड़ी लहर

लाइव सिटीज, पटना: बिहार प्रशासनिक सेवा संघ क़े पूर्व अध्यक्ष व महासचिव तथा भारत रत्न स्व. कर्पूरी ठाकुर क़े सेकरेट्री रह चुके 90 वर्षीय उमेश्वर प्रसाद सिंह का निधन हो गया। वे अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्री का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके पुत्र बिहार के चर्चित नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार सिंह ने बताया की उनके पिताजी उमेश्वर प्रसाद सिंह भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के लंबे समय तक सचिव रह चुके हैं। 

उन्होंने बताया कि करीब 30 वर्ष पूर्व पहले सेवानिवृत हो चुके थे। वे शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग आदि विभागों क़े महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर रह चुके हैं। उनके पार्थिव शरीर का शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुंगेर जिला क़े दरियापुर क़े रहने वाले थे स्व. उमेश्वर प्रसाद सिंह, पटना में अपने चिकित्सक पुत्र डॉ सुनील सिंह के साथ रहा करते थे। 

उनके निधन की खबर से प्रशासनिक महकमे में जहां शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home