HomeBiharइतना सपोर्ट कर रहे नीतीश कुमार तो मिलना चाहिए...', मीसा भारती ने...

इतना सपोर्ट कर रहे नीतीश कुमार तो मिलना चाहिए…’, मीसा भारती ने की ये मांग

लाइव सिटीज, पटना: पटना के पाटलिपुत्र से नवनिवार्चित सांसद और लालू यादव की बेटी मीसा भारती ने शनिवार (08 मई) को लैंड फॉर जॉब मामले में चार्जशीट दाखिल होने पर कहा कि ये पुराना मामला है, देखिए वह लोग क्या करते हैं. वहीं केसी त्यागी के नीतीश को प्रधानमंत्री के ऑफर वाले बयान पर कहा कि ये तो उन्हीं से पूछिए, किस नेता ने ऑफर दिया था. 

नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन की ओर से प्रधानमंत्री बनाने के ऑफर वाले बयान पर पाटलिपुत्र सांसद ने कहा कि मेरी जानकारी में नहीं है. मैं उसे मीटिंग में नहीं थी. केसी त्यागी ही क्लेरिफाई कर सकते हैं कि किस नेता का बयान है. वहीं उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि नीतीश कुमार को पुरानी मांग जो रही है और डबल इंजन की सरकार है. आज तक प्रधानमंत्री ने यह मांग पूरी नहीं की. अच्छा मौका मिला है, प्रधानमंत्री को बिहार की मांग पूरी करनी चाहिए

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को मांग करनी चाहिए बिहार को स्पेशल स्टेटस और जो बंद चीनी मिल है उसे चालू करवाया जाए. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार क्या-क्या कहते थे, लेकिन जब हम 17 महीने सरकार में आए तब तेजस्वी ने सभी मांग पूरी की. वहीं उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार इतना सपोर्ट कर रहे हैं तो बिहार को महत्वपूर्ण विभाग भी मिलना चाहिए. हम लोग अग्निवीर योजना को खत्म करने के लिए कहते आए हैं, उसे प्राथमिकता से उठाएंगे, महंगाई को लेकर संसद में बातें उठाएंगे. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home