HomeBiharनीतीश कैबिनेट की बैठक आज, लग सकती है महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर

नीतीश कैबिनेट की बैठक आज, लग सकती है महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर

लाइव सिटीज, पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई है. दिवाली छठ और उपचुनाव के कारण पिछले तीन सप्ताह से कैबिनेट की बैठक नहीं हो पाई थी. अब आज कैबिनेट की बैठक होने जा रही है.

बिहार सरकार के कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को नीतीश सरकार कैबिनेट की बैठक में 3% डीए का तोहफा दे सकती है. केंद्र सरकार ने दिवाली से काफी पहले ही केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता दे दिया है, बिहार के कर्मचारी और पेंशन भोगी दिवाली छठ से महंगाई भत्ता बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं.

ऐसे तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को कैबिनेट की बैठक करते रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ महीनों से लगातार इसमें बदलाव होता रहा है. आज बृहस्पतिवार को बैठक होने जा रही है. 11:30 बजे मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हाल में यह बैठक होगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home