HomeBiharबिहार में एक साथ कई IAS अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट

बिहार में एक साथ कई IAS अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में एक बार फिर से आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है. आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है. अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी दी गई है.

आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव

​नवीन कुमार : विशेष सचिव, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग को अपने वर्तमान दायित्वों के साथ अगले आदेश तक प्रबंध निदेशक, बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (BIADA), पटना का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

​कुंदन कुमार : सचिव, उद्योग विभाग को BIADA के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है.

​विवेक रंजन मैत्रेय : अपर सचिव, सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक निदेशक, खेल, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है.

​आरिफ अहसन : राज्य परिवहन आयुक्त, बिहार को निदेशक, खेल के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है.

​अनिल कुमार : निदेशक, सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को स्थानांतरित कर प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड, पटना के पद पर तैनात किया गया है.

​अभिषेक पलासिया : संयुक्त सचिव, पथ निर्माण विभाग को प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड, पटना बनाया गया है. साथ ही, वे संयुक्त सचिव, सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे.

​श्रीकान्त कुण्डलिक खाण्डेकर : संयुक्त सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय, बिहार को संयुक्त सचिव, उद्योग विभाग के अतिरिक्त प्रभार में रखा गया है.

​गुंजन सिंह : संयुक्त सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय को निदेशक, सूचना एवं जन-संपर्क विभाग तथा प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य संवाद समिति, पटना का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. ​यह आदेश सरकार के अवर सचिव सिद्धेश्वर चौधरी के हस्ताक्षर से जारी किया गया है. यह आदेश सरकार के अवर सचिव सिद्धेश्वर चौधरी के हस्ताक्षर से जारी किया गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments