HomeBiharमहागठबंधन की तीसरी बैठक में कई फैसले हुए, जानिए CM फेस को...

महागठबंधन की तीसरी बैठक में कई फैसले हुए, जानिए CM फेस को लेकर क्या है स्टैंड

लाइव सिटीज, पटना: बिहार चुनाव की तैयारियों को लेकर महागठबंधन की रविवार को पटना के दीघा आशियाना रोड के एक रिसोर्ट में बैठक हुई। जो लगभग साढ़े तीन घंटे तक चली। महागठबंधन की बैठक लगभग साढ़े तीन घंटे तक चली।

बैठक में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन का अभी जो चेहरा है, वो बाद में भी रहेगा। लेकिन एनडीए में जो अभी सीएम हैं, वे नहीं रहेंगे। क्योंकि भाजपा ऐसा होने नहीं देगी। इसलिए महागठबंधन को लेकर किसी में कोई भ्रम नहीं रहना चाहिए।

बैठक में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, दीपांकर, कृष्ण अल्लावारू, रामनरेश पांडे, मुकेश सहनी के अलावा घटक दल के सभी नेता, सांसद, विधायक, विधान पार्षद, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष मौजूद रहे। इस मीटिंग में विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन हुआ। घटक दलों के जिलास्तर के नेताओं की यह पहली बैठक है। वहीं महागठबंधन की तीसरी मीटिंग है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home