HomeBiharसासाराम में बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो और टेंपो की टक्कर में 3 लोगों...

सासाराम में बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो और टेंपो की टक्कर में 3 लोगों की मौत

लाइव सिटीज, रोहतास: रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगहर गांव के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। सोमवार की देर रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ऑटो की जोरदार टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऑटो सासाराम से बिक्रमगंज की तरफ जा रहा था, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए।

देर रात हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ऑटो सवार दो मृतकों की पहचान बिक्रमगंज के करमैनी खुर्द गांव निवासी श्रीकांत प्रसाद एवं किशोर पासवान के रूप में हुई है। जबकि तीसरा मृतक नोखा निवासी स्वर्गीय ललन प्रसाद का पुत्र आशीष कुमार बताया गया है।

हादसे के बाद स्कॉर्पियो सवार सभी लोग वाहन छोड़कर फरार हो गए। हालांकि, स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए युवक को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home